Rajasthan Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं के नतीज़े, यहाँ देखें रिजल्ट

Telegram Group Join Now

Rajasthan Board Result 2024: राजस्थान के सभी 10वीं और 12वीं छात्र-छात्राओं के लिए खुशी की बात यह है की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान यानी RBSE बहुत जल्द 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम चेक करने का सीधा लिंक जल्द जारी कर दिया जायेगा।

जिन स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं या 12वीं की कक्षा की परीक्षा दी थी, उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है की राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीज़े जल्द जारी करने वाला है। अब इन छात्र-छात्राओं को अपने नतीजों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। स्टूडेंट्स का यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। विभन्न माडिया रिपोर्टेस के मुताबिक राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को जारी करने की तिथि की घोषणा कर सकता है। हालाँकि ऐसा इंटरनेट पर विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है, इस बात की कोई आधिकारिक रूप से जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है कि Rajasthan Board Result 2024 को कब और किस समय जारी किया जाएगा।

जैसे ही राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीज़े जारी होंगें स्टूडेंट्स उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर या आधिकारिक परीक्षा परिणाम पोर्टल rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड(आरबीएसई) परीक्षा 2024

Rajasthan Board Result 2024

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड(आरबीएसई) ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 29 फरवरी से लकेर 4 अप्रैल 2024 तक राज्य के विभन्न परीक्षा केंद्रों के माध्यम से आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन व अन्य कार्यों में तक़रीबन एक से दो महीने का समय चाहिए होता है। इस बीच बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी कार्यों को पूरा कर परीक्षा परिणाम तैयार करता है। एक बार परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं पोस्ट में नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना Rajasthan Board Result 2024 चेक कर सकते है।

Rajasthan Board Result 2024: ऐसे करें चेक

  1. पहले, उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. वहाँ, “10वीं या12वीं आरबीएसई परिणाम 2024” वाले लिंक को खोजें और उसे चुनें।
  3. अब, आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  4. रोल नंबर डालने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपको आरबीएसई परिणाम दिख जाएगा।
  6. अंत में, भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल के रख लें।

छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को ताज़ा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है ताकि किसी भी प्रकार की जरुरी जानकारी आपसे ने छूटे।

Share With Friends

Leave a Comment